Shri Krishna Janmashtami 2024 - Bhog-Prasadi 

Trending Khabar Bazar News

आजकल के इस भागदौड़ की lifestyle में भगवान् की भक्ति करने के लिए उनके प्रति सिर्फ प्रेम भाव से भी भगवान् को अनुभव किया जा सकता है।  


श्री कृष्णा भगवान् के बाल स्वरुप को बहुत निहारा जाता है और उनकी भक्ति भी बहुत प्रेमभाव से की जाती है , भगवान् लड्डू गोपाल को इन 5 चीजों भोग लगाएं भोग, आपके जीवन में कभी भी न-समृद्धि की कमी की कोई कमी नहीं आएगी - 


जन्माष्टमी के दिन कृष्णा जी को पंजीरी का भोग अवश्य लगाएं.  पंजीरी (एक मिठाई जो आटे को घी में मिक्सकर करके उसमें धनिया, सोंठ, जीरा आदि मिलाकर बनाई जाती है ) के बिना जन्माष्टमी की पूजा को अधूरा माना जाता है.  पंजीरी मिठाई गेहूं के आटे, चीनी और घी से बनाई जाती है. इसमें बादाम, काजू,  इलायची पाउडर, व् किशमिश, नारियल और मखाना मिलाकर उसे तैयार किया जाता है।  कई जगह धनिया की पंजीरी मिठाई भी बनाई जाती है.

बाल गोपाल को माखन मिश्री सबसे ज्यादा पसंद है।  इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाना न भूलें,  पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता यशोदा कान्हा को माखन में मिसरी मिलाकर खिलाती थी, इसलिए कान्हा का भोग माखन मिश्री के बिना अधूरा माना जाता है। 

श्री कृष्ण भगवान् की पूजा पाठ में पंचामृत को शामिल करें - 

कहते हैं कि पंचामृत के बिना जन्माष्टमी की पूजा नहीं हो सकती है. पंचामृत बनाने के लिए उसमें 5 चीजों को मिलाएं, 

1  दूध, 

2.  दही, 

3. घी, 

4.  गंगाजल और 

5.  शहद. 

इस पंचमामृत और कान्हा जी के दूसरी भोग सामग्री में तुलसी का पत्ते अवश्य डालें,   तुलसी के बिना लड्डू गोपाल का भोग पूरा नहीं होगा। 

श्री कृष्ण कन्हैया को खीर भी बेहद भाती है, प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक, माता यशोदा श्री कृष्ण जी को खीर खिलाती थी,  खीर लड्डू गोपाल के प्रिय भोजन में शामिल है।  श्री कृष्ण जन्म के दिन भगवान को खीर का भोग जरूर लगाएं। 

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की भोग की थाली में 

दही, 

केला और 

खीरा जरूर शामिल करें।  भगवान को दही, केला और खीरा भी बेहद प्रिय है। 

Shri Krishna Janmashtami 2024 -

Trending Khabar Bazar News