Bengal Bandh Live Updates: BJP call for Bengal Bandh, Kolkata rape and murder case  |Trending Khabar Bazar News

 


Bengal Issues

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में मेडिकल छात्रा के साथ रेप और मर्डर की दुखद घटना के विरोध में वह के छात्र राज्य सरकार के विरोध में कल से प्रदर्शन कर रहे थे, छात्रों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने पुलिस की बाड़ेबंदी करके छात्रो को विरोध करने से रोकने के भरपूर प्रयत्न किये। 

छात्रों के विरोध को रोकते देख BJP के हाथ में मुद्दा दे दिया है। 

जिसको लेकर BJP के अगुवाई में 12 घंटे का बंद आज सुबह 6 बजे से लागू हो गया। मंगलवार को Nabanna Abhijan protest rally के दौरान कोलकाता की सड़कों पर हुई अराजकता के जवाब में भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट स्ट्राइक का कॉल बुलाया था।   BJP राज्य सरकार के इस घटना के बाद से अपनाये गए रवैये और  मंगलवार को प्रदर्शनकारि छात्रों के खिलाफ पुलिस प्रशासन जो सख्त कार्रवाई और लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों से छात्रों की आवाज़ दबाने का जो प्रयत्न हुआ उस रवैये का विरोध कर रही है.

 

Bengal Bandh Live Updates │Trending News 

"छात्र आंदोलन पर हिंसा" के विरोध BJP ने बंगाल बंद का कॉल दिया था।

BJP के केंद्र में मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों के ऊपर जो जुल्म हुए, राज्य सरकार के इस दुर्व्यवहार के कारण को लेकर भाजपा ने बंध का कॉल दिया है।  वही पश्चिम बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय ने कहा है की , "सरकार बुधवार को किसी भी बंद की अनुमति नहीं देगी। हम लोगों से इसमें भाग नहीं लेने का आग्रह करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे कि सामान्य जीवन अप्रभावित रहे।" मुख्य सलाहकार ने कहा, परिवहन सेवाएं चालू रहेंगी और दुकानों, बाजारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खुले रहने के लिए कहा गया है। और राज्य सरकार के सभी कर्मचरिओ को अचूक ऑफिस में हाजिर रहने का आदेश बहार निकला गया था। 

रैली उग्र रूप कैसे लेते गयी -

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को Nabanna Abhijan protest rally प्रदर्शन के  दौरान हावड़ा के संतरागाछी में प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए  पानी की बौछारें कीं, क्योंकि प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए और उन्हें तोड़ दिया और पुलिस के अधिकारियों के साथ भी झड़प की। प्रदर्शनकारियों ने वह लागए गए बैरिकेड्स भी उखाड़ दिए, जिसके उनको कण्ट्रोल करने के लिए जवाबी कार्यवाही में पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

Bengal Bandh How Started

रैली का आयोजन कैसे शुरू हुआ -

प्रदर्शनकारिओ की यह रैली, जो RG Kar Medical College और अस्पताल में एक छात्र डॉक्टर के रेप  और मर्डर के कारण चल रहे बडे विवाद के जवाब में आयोजित की गई थी, कोलकाता में कॉलेज स्क्वायर से आगे बढ़ने से पहले संतरागाछी में लोगों के इकट्ठा होने के साथ शुरू हुई थी ।

विरोध की तैयारी में, पुलिस ने पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। और तमाम रस्ते सील बेरिकेडस से सील कर दिए थे एवं हावड़ा ब्रिज पर सेकड़ो पुलिस कर्मिओ के तैनाती कर दी। 

President Droupadi Murmu releases a statement on the RG Kar Medical College and Hospital rape-murder incident.

कोलकाता बलात्कार वाले मामले में देश की  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने टिप्पणी की

कानून व्यवस्था बनाए रखना सीएम की जिम्मेदारी है। हमारा मानना ​​है कि ममता बनर्जी को इस तथ्य की बुनियादी समझ होनी चाहिए"

- 

पुलिस से झड़प के बाद  बंगाल BJP के कई नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया

BJP के पूर्व सांसद रूपा गांगुली और लॉकेट चटर्जी,

राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य और

विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित कई भाजपा नेताओं को सुबह से ही सड़कें रोकने के आरोप में हिरासत में लिया गया। बुधवार को पूरे पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, क्योंकि वे 12 घंटे का बंद लागू करने की कोशिश कर रहे थे।

वही बीजेपी नेता का कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'उनकी हत्या की योजना बनाई है ,  बीजेपी नेता प्रियंगु पांडे ने बुधवार को यह आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में TMC से जुड़े लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और गोलीबारी की, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी कार पर बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई है।

Bengal Bandh Live Updates -BJP Side

बीजेपी नेता प्रियंगु पांडे का ब्यान -

"आज मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था। हम कुछ दूर चले गए और भाटपारा नगर पालिका की एक जेटिंग मशीन ने सड़क को रोक दिया। जैसे ही हमारी कार रुकी, लगभग 50-60 लोगों ने वाहन को टारगेट किया । मेरे वाहन पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। यह टीएमसी और पुलिस की मिलीभगत और एक जॉइंट साजिश है। पुलिस ने भी समर्थन किया और जानकारी दी और फिर यह घटना हुई।''

वही सिलीगुड़ी में भी बीजेपी सांसद की कार का ' TMC कार्यकर्ताओं' ने किया घेराव

जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत कुमार रॉय की कार का बुधवार को सिलीगुड़ी में कथित तौर पर  TMC कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। कथित तौर पर वाहन पर पथराव भी किया गया। थोड़ी देर बाद रॉय वहां से चले गए और पुलिसकर्मी वहां मौजूद हैं।

मथुरा से BJP सांसद  हेमा मालिनी ने ममता बनर्जी से क्या आग्रह किया

अभिनेत्री से नेता बनी हेमा मालिनी ने बुधवार को कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले की कड़ी निंदा की और आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठाई।

बंगाल में जो हुआ वह बहुत गलत है। कार्रवाई होनी चाहिए...बीजेपी कार्यकर्ता इस पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं...और ये वाकई सही है. एक महिला के साथ अत्याचार हुआ है और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए. मैं ममता जी से अनुरोध करता हूं कि इस संबंध में जो सही है उसे सुविधाजनक बनाएं और इसमें देरी न करें। पूरा देश इंतजार कर रहा है...दोषी को वास्तव में सजा मिलनी चाहिए,'' 

Bengal Bandh Live Updates │Central Ideas for Doctors safety

केंद्र ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्या क्या उपाय सुझाए है

केंद्र ने राज्यों से वर्किंग प्लेसेस पर डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय लागू करने को कहा है - जिसमें अस्पताल कैंपस में रात्रि गश्त और प्रमुख क्षेत्रों में लोगों की पहुंच को विनियमित करना शामिल है।

23 अगस्त को मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को लिखे एक पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने मेडिकल इंस्टीटयूसन्स में हिंसा की घटनाओं और कोलकाता की घटना के बाद अभी के हो रहे विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर उनका ध्यान आकर्षित किया है ।

केंद्र के इस पत्र में उचित सुरक्षा उपायों की रणनीति बनाने और उन्हें लागू करने के लिए एक  hospital security committee और violence prevention committee के गठन का आह्वान किया गया, जिसमें सदस्य के रूप में वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक के अधिकारी शामिल हों।

इसने उनसे हॉस्पिटल के प्रमुख प्लेसेस में लोगों और मरीजों के रिश्तेदारों के लिए पहुंच का विनियमन सुनिश्चित करने के लिए कहा, और पेशेंट अटेंडर और  रिश्तेदारों के लिए एक strict visitor pass policy  की आवश्यकता पर जोर दिया।  पत्र में रात के ड्यूटी hours के दौरान विभिन्न ब्लॉकों, होस्टल्स भवनों और अस्पताल के अन्य क्षेत्रों में रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के प्रावधान का आह्वान किया गया। इसने अस्पताल से अस्पताल के सभी क्षेत्रों में उचित रोशनी सुनिश्चित करने को कहा है।